वेब डेस्क। मुंबई: मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना संक्रमित हो गए 3 डॉक्टर और 26 नर्सें, BMC ने अस्पताल को किया सील
हाइलाइट्स
इटली में कोरोना से 24 घंटे में 525 लोगों की मौत
कोरोना वायरस से दुनिया में 69,000 से ज्यादा लोगों की मौत
उत्तराखंड में एक मरीज के मिलने के बाद 13 हजार लोग क्वॉरंटाइन
कोरोना पर बड़ी खबर: साल के अंत तक भारत में आएगा टीका, नाक में एक बूंद ही काफी
कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट छठवीं बार भी नेगेटिव, SGPGIMS से हुईं डिस्चार्ज
यूपी में आज 16 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देश में 4000 के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
कोरोना वायरस पर काबू के लिए मोदी सरकार ने बनाया खास प्लान- 7 बिंदुओं में जानें पूरी तैयारी
राजस्थान के बीकानेर में 6 नए संक्रमितों की पुष्टि
आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कैबिनेट की मीटिंग लेंगे पीएम मोदी
PM की अपील पर दीये-मोमबत्ती से मनी ‘छोटी दीवाली’
मुंबई में एक दिन में मिले 109 नए मरीज
24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 58 नए मामले
कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती
12:01 pm (IST)
पीएम मोदी बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत मुश्किल वक्त है, लेकिन राज्य सरकारों के सहयोग से हम अच्छी लड़ाई लड़ रहे हैं.
12:01 pm (IST)
पीएम मोदी बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत मुश्किल वक्त है, लेकिन राज्य सरकारों के सहयोग से हम अच्छी लड़ाई लड़ रहे हैं.
11:35 am (IST)
देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच पीएम मोदी ने दोपहर 12 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है. ये मीटिंग वीडियो कॉलिंग के जरिए होगी. इस मीटिंग में लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है. बता दें कि देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का आज 13वां दिन है. 14 अप्रैल को ये खत्म हो रहा है.
10:56 am (IST)
मुंबई: मरीजों का इलाज करते हुए कोरोना संक्रमित हो गए 3 डॉक्टर और 26 नर्सें, BMC ने अस्पताल को किया सील
10:56 am (IST)
देश में कोरोना वायरस संक्रमितों (COVID-19 Infected) का आंकड़ा 4000 के पार हो गया है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं. इस बीच खबर है कि मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल (Wockhardt Hospital) की 26 नर्सें और 3 डॉक्टर कोरोना मरीजों का इलाज करते हुए खुद भी इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं. मामला सामने आने के बाद बीएमसी ने इस अस्पताल को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया है.
10:50 am (IST)
कोरोना वायरस क्या है?
बहुत से वायरस हैं, जो जानवरों और इंसानों में बीमारी को जन्म देते हैं. इंसानों में कोरोनावायरस से सांस लेने संबंधी दिक्कतें होती हैं, जिनमें सामान्य खांसी, जुकाम और ज्यादा से ज्यादा मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम शुरू होता है. साथ ही मरीज को सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम (Severe Acute Respiratory Syndrome) होने की भी संभावना रहती है. जिस कोरोनावायरस का प्रकोप इस समय फैला हुआ है, वह हाल में ही पाया गया है. इस वायरस से कोरोनावायरस नाम की बीमारी होती है. इसे COVID-19 के नाम से भी जाना जाता है.
10:45 am (IST)
कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा इटली में लगातार बढ़ रहा है और यहां अबतक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में इटली में 525 लोगों की मौत हुई है और इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 15,887 तक पहुंच गया है.
10:32 am (IST)
कोरोना वायरस से दुनिया में 69,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में भी कोरोना से तबाही मची हुई है. अमेरिका में मौत का आंकड़ा 10 हजार के पास पहुंचने वाला है. इटली में अबतक सबसे ज्यादा मौत हुई है और आंकड़ा 15,000 के पार पहुंच चुका है.
10:19 am (IST)
उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में कोरोना वायरस कोहराम मचा रहा है. अकेले नोएडा में अबतक 58 कोरोना मरीज मिल चुके हैं. सरकार के तमाम उपायों के बावजूद कोरोना नोएडा की झोपड़पट्टी और गांव तक में दस्तक दे चुका है. वहीं, उत्तराखंड में एक मरीज के मिलने के बाद 13 हजार लोगों को क्वारनटीन किया गया है.
10:14 am (IST)
कोरोना पर बड़ी खबर: साल के अंत तक भारत में आएगा टीका, नाक में एक बूंद ही काफी
LOAD MORE
CoronaVirus Outbreak in India:भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. संक्रमितों का आंकड़ा अब 4067 हो गया है. इनमें से 3666 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 291 लोग ठीक हो गए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले मिले हैं. महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अगर तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) की घटना नहीं होती तो संक्रमण के मामले दोगुना होने में 7.4 दिन का औसत समय लगता, जबकि इस घटना के कारण मरीजों की संख्या दोगुना होने में 4.1 दिन का ही औसत समय लगा.
कोरोना वायरस के कारण दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. दुनिया में अब तक 12.70 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. इस बीच कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें…

