Thursday, April 30, 2026
Latest:
Latest

Coronavirus के डर की बीच चीन से आई युवती ने भारतीय युवक से रचाई शादी

कोलकाता। चीन में कोरोना वायरस का कहर बरपा है और वहां के कुछ प्रांतों के लोगों को देश में ही जाने की मंजूरी नहीं है तो फिर विदेश कैसे जा सकते हैं। लेकिन मौत के इस माहौल के बीच भारत में शहनाई गूंजी है और इस शादी की खास बात यह है कि इस शादी में दुल्हन चीन की है। दरअसल, कोलकाता में एक युवक ने अपनी चीनी प्रेमिका से शादी रचाई है। इस शादी में वैसे तो सब अच्छा था लेकिन कोरोना वायरस की दहशत के कारण लगे ट्रेवल बैन के चलते युवती के माता-पिता इस शादी में शामिल नहीं हो पाए।

जानकारी के अनुसार, चीनी युवती ने बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक भारतीय युवक से शादी रचाई है। चीन की रहने वाली बी जियाकी ने मेदिनीपुर के रहने वाले पिंटू के साथ उनके घर पर बुधवार रात शादी की। बताया जा रहा है कि पिंटू और जियाकी के बीच पहली मुलाकात करीब सात साल पहले चीन में हुई थी।

भारत व चीन के बीच विमान सेवा निलंबित होने के कारण युवती का परिवार शादी समारोह में शिरकत नहीं कर पाया। जियाकी को शादी समारोह में अपने माता-पिता व अन्य रिश्तेदारों के शामिल नहीं हो पाने का अफसोस है। इसके कारण वह थोड़ी परेशान दिखीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply