Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

दोस्त के पास जाने निकला युवक लापता, तलाश में पत्नी हो रही परेशान 

दोस्त के पास जाने निकला युवक लापता, तलाश में पत्नी हो रही परेशान

 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कोतवाली के गायत्री नगर क्षेत्र स्थित अपने घर से 21 अप्रैल 2026 को दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकला 27 वर्षीय युवक प्रकाश राय रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। उसकी तलाश में पत्नी परेशान हो रही है। एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बावजूद पुलिस को भी लापता युवक के संबंध में कोई सुराग नहीं लग रहा है। जिसके कारण पत्नी की परेशानी बढ़ती जा रही है। पत्नी ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया सहित कोतवाली प्रभारी राखी पांडे का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए लापता पति की तलाश में मदद की मांग की है। इस मामले में पत्नी श्वेता मसीह ने कोतवाली पहुंचकर गुम इंसान दर्ज कराया है। इसके बाद से वह पति की तलाश में दर-दर भटक रही हैं। हर दिन उम्मीद टूट रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर एक युवक यूं अचानक कैसे गायब हो गया? क्या यह सिर्फ गुमशुदगी है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है?

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि