Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

पीएम को “युवा मारेंगे डंडा” वाले राहुल के बयान पर संसद में जोरदार हंगामा

नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सदन में ये मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी की निंदा की जिसपर सदन में हंगामा मच गया। कांग्रेस के सांसद उठे और विरोध जताने लगे। इस पर सत्तापक्ष के सांसद भी उठे और कांग्रेस सांसदों का विरोध करने लगे।

सदन में भारी हंगामा मच गया और अफरातफरी का माहौल दिखने लगा। हंगामे के दौरान पक्ष और विपक्ष के कुछ सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आसन के सामने पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी।
ani mic logo bigger

ANI

@ANI

Lok Sabha adjourned till 1 pm after uproar over Rahul Gandhi’s earlier statement ‘Ye jo Narendra Modi bhashan de raha hai, 6 mahine baad ye ghar se bahar nahi nikal payega. Hindustan ke yuva isko aisa danda marenge’.

View image on Twitter
66 people are talking about this
जानिए कैसे बढ़ा हंगामा, क्या हुआ संसद में 

लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में राहुल गांधी के एक बयान की आलोचना शुरू कर दी । इस पर कांग्रेस के एक सदस्य हंगामा करते हुए सत्तापक्ष की अग्रिम पंक्ति तक पहुंच गए।

प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने राहुल गांधी को चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना से संबंधित उनका पूरक प्रश्न पूछने के लिए कहा। हर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी के प्रश्न का उत्तर देने से पहले मैं प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ उनके एक बयान का उल्लेख करना चाहूंगा और उसकी निंदा करना चाहूंगा जिसमें उन्होंने कहा था कि छह महीने बाद देश के युवा प्रधानमंत्री को डंडे मारेंगे।

इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराने लगे और पार्टी सदस्य मणिकम टैगोर सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति के पास पहुंच गए और दूसरी पंक्ति में जवाब दे रहे हर्षवर्धन के ठीक सामने पहुंचकर हाथ दिखाकर विरोध जताने लगे।

तमिलनाडु से कांग्रेस सदस्य टैगोर, हर्षवर्धन के बिल्कुल सामने पहुंच गए थे जिन्हें रोकने के लिए कई मंत्री और भाजपा सांसद आगे आ गए। टैगोर के पीछे-पीछे केरल से कांग्रेस सदस्य हिबी इडेन भी सत्तापक्ष की ओर पहुंच गए।

इस दौरान संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई मंत्री और भाजपा सदस्य उन्हें रोकने के लिए पहुंच गए। भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले पहुंचकर टैगोर को रोकने का प्रयास किया और वह उनसे नाराजगी में कुछ कहते भी दिखे।

इस दौरान हंगामे की स्थिति बन गई और अध्यक्ष बिरला ने करीब 11:50 बजे सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राहुल ने कहा था- युवा मारेंगे मोदी को डंडे 

बुधवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था-

ये नरेंद्र मोदी जो भाषण दे रहा है, छह महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।

सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा: पीएम मोदी 

इसके जवाब में गुरुवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में राहुल पर पलटवार किया था। राहुल पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा-

मैंने एक कांग्रेस नेता का घोषणापत्र सुना कि छह महीने में युवा मोदी को डंडे मारेंगे। काम जरा कठिन है लेकिन तैयारी के लिए समय तो लगेगा। मैंने भी छह महीने में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से जिस तरह गंदी गाली सुन रहा हूं, मैंने खुद को गाली प्रूफ बना लिया है। मैं आभारी हूं कि मुझे छह महीने का समय दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply