katni

सगाई के लिए जा रहे थे, मेटाडोर पलटी, 50 घायल

कटनी। हरदुआ से बिजौरी गांव सगाई के लिए जा रही एक मेटाडोर पलटने से इसमे एक ही समाज के 50 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। IMG 20200206 WA0026

सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरदुआ निवासी गोंटिया के पुत्र महेश का विवाह बिजौरी में तय हुआ था।
IMG 20200206 WA0025

विवाह की रश्म ओली डालने लड़का पक्ष बिजौरी जा रहा था तभी हरदुआ से थोड़ा आगे मेटाडोर का चका निकल गया इसी बीच एक दोपहिया वाहन चालक भी सामने आ गया जिसको बचाने के चक्कर मे मेटाडोर पलट गई।

मेटाडोर में सवार सभी लोग घायल हुए जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Back to top button