katniमध्यप्रदेश

 गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत

गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौ

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के झींझरी के समीप शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा 2 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे टीजीएस होटल के पास हुआ। मृतक की पहचान प्रशांत सेन पिता नारायण सेन, निवासी विश्राम बाबा क्षेत्र, माधवनगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रशांत बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे में बाइक जाने के बाद वह अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि मृतक के पिता जिला उपभोक्ता फोरम में दैनिक वेतन पर कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Back to top button