कटनी मे सुबह से रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम में आया बदलाव 

20261121 135753

कटनी मे सुबह से रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम में आया बदलाव

 

कटनी। शहर में शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रहने से ठंड में काफी इजाफा हो गया। आसमान में दिनभर बादलों का डेरा रहा और हल्की बारिश के चलते वातावरण में ठंडक घुल गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला।

सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। दोपहर के समय भी धूप नहीं निकलने से मौसम ठंडा बना रहा। बारिश के कारण सड़कों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कुछ कम दिखाई दी।

अचानक बढ़ी ठंड के चलते लोगों ने चाय और गर्म खाद्य पदार्थों का सहारा लिया। वहीं, मौसम में आए इस बदलाव से सर्दी का अहसास और तेज हो गया है। रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शहरवासियों को अब सर्दी के मौसम की दस्तक साफ महसूस होने लगी है।

इसे भी पढ़ें-  कटनी में मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा: 1808 स्कूलों के बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार; अक्टूबर-नवंबर का खाद्यान्न आवंटन जारी, रसोइयों का मानदेय भी अपडेट