katniमध्यप्रदेश
अवकाश दिवस में भी बकाया जलकर पर छूट का नागरिक उठा रहे भरपूर लाभ,सुभाष चौक शिविर सहित निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले

अवकाश दिवस में भी बकाया जलकर पर छूट का नागरिक उठा रहे भरपूर लाभ,सुभाष चौक शिविर सहित निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले
कटनी। नगर पालिक निगम द्वारा बकाया जलकर पर 50 प्रतिशत तक की राहत प्रदान करने के लिए संचालित जलकर राहत योजना का नागरिक अवकाश दिवस में भी भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को सुभाष चौक में विशेष शिविर आयोजित करने के साथ ही निगम मुख्यालय एवं विभिन्न जोन कार्यालयों के कैश काउंटर भी खुले रखे गए हैं। यहां नागरिक अपने बकाया जलकर का भुगतान कर योजना के तहत निर्धारित छूट का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि योजना की निर्धारित अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 से पूर्व बकाया जलकर का भुगतान कर राहत का लाभ अवश्य लें।







