katniमध्यप्रदेश

पिता के जगह अनुकम्पा नियुक्ति मिली, सड़क हादसे में बेटे क़ी भी मौत जिला उपभोक्ता फोरम में था कार्यरत 

पिता के जगह अनुकम्पा नियुक्ति मिली, सड़क हादसे में बेटे क़ी भी मौत जिला उपभोक्ता फोरम में था कार्यरत

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के झींझरी के समीप शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा टीजीएस होटल के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल प्रशांत सेन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक प्रशांत सेन पिता नारायण सेन, निवासी विश्राम बाबा क्षेत्र, माधवनगर का रहने वाला था। घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक सड़क पर बने गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रशांत को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि प्रशांत अपने पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति के तहत जिला उपभोक्ता फोरम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Back to top button