Wednesday, April 29, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

वार्षिक खेल सम्मान समारोह में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स का सम्मान 

वार्षिक खेल सम्मान समारोह में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स का सम्मान

 

कटनी -जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि के विशेष निर्देशन, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला और प्रमोद डेहरिया के विशेष सहयोग से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर कटनी के सभागार हॉल में वर्ष 2025–26 में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए वार्षिक खेल सम्मान समारोह में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सहभागिता कर कटनी जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स का सम्मान किया गया।

वार्षिक खेल सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहायक संचालक श्याम सिंह मरावी, उत्कृष्ट प्राचार्य एम किड़ो, सांदीपनि विद्यालय झिंझरी प्राचार्य अजय शंकर पाण्डेय के मुख्यातिथ्य में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलबाला मैथ्यूज,अर्चना मनोध्या,शेखर पाठक,संतोष पटेल,अमर सिंह पटेल,महेंद्र सिंह तेवरी,प्रदीप तिवारी,मान सिंह बरकडे,रवि बेन, रमेश शाह, रामकुमार पटेल,सौरभ सिंह राजपूत,राकेश विश्वकर्मा,सलमान खान,शुभम श्रीवास, सत्येंद्र रजक, अनूप श्रीवास,राजकिशोर पटेल,रजत चतर,ओंकार सिंह का विशेष योगदान रहा।

वार्षिक खेल सम्मान समारोह का सफल संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला और सभी का आभार प्रदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी शैलबाला मैथ्यूज के किया गया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि