jabalpur

Corona Update jabalpur : जबलपुर में कोरोना से 10वीं मौत, 2 और पॉजिटिव मरीज मिले

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कोरोना वायरस से 10वीं मौत की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस का शिकार बनने वाले का नाम दादूराम दुबे(73) निवासी रविंद्र नगर आधारताल है। 25 मई को इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनको सांस लेने में परेशानी के साथ साथ मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी भी थी। उन्हें दोनों फेफड़ों में निमोनिया भी हो गया था। 24 मई को वृद्ध को भर्ती किया गया था और कल 31 मई की देर रात उनका निधन हो गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम