Site icon Yashbharat.com

Corona News Update: डिंडोरी में नाबालिग मिला पॉजीटिव सब्जी की गाड़ियों में करता था काम

mp corona

गौरेला/पेंड्रा – छत्तीसगढ़ के नए जिले पेंड्रा- गौरेला- मरवाही में सब्जी की गाड़ियों के लिए कार्य करने वाला एक नाबालिग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिला है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग डिंडौरी का रहने वाला है और सब्जी की गाड़ियों में काम करते गौरेला पहुंचा था, जांच पश्चात नाबालिग मध्यप्रदेश के डिंडौरी में पॉजिटिव पाया गया है।

जैसे ही डिंडौरी से नाबालिग के संक्रमित होने की रिपोर्ट पेंड्रा- गौरेला- मरवाही जिला प्रशासन को मिली तत्काल जिला प्रशासन ने नाबालिग के संपर्क वाले दो दर्जन से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन कर लिया है।
बताया जा रहा है 14 साल का यह किशोर 15 अप्रैल तक गौरेला में ही था, 16 अप्रैल को सब्जी लेकर करंजिया आया था।
18 अप्रैल को उसका सेंपल जांच के लिए जबलपुर भेज गया था। तब तक उसे करंजिया में स्थित छात्रावास में क्वारेंटाइन पर रखा गया था।
गौरेला में नाबालिग के मामा और उनका परिवार रहता है, ये उन्हीं के साथ रहता था। गौरेला में रहकर ही वो काम किया करता था।
बताया जाता है कि 16 अप्रैल को ये लड़का करंजिया चला गया था जहां इसका कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है, फिलहाल जिला कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने गोरखपुर गांव को सील करके तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं।

Exit mobile version