Corona LIVE / 29 राज्यों में 1 हजार 657 मामले: मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 18 नए मामले सामने आए, मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 272 संक्रमित

 नई दिल्ली. कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 1 हजार 657 हो गई है। बुधवार को मध्यप्रदेश में 20 और महाराष्ट्र में 18 नए मामले सामने आए हैं। 29 राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए थे। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 64 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले, यहां कुल मरीज 320 के पार हो गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 57, दिल्ली में 23, मध्यप्रदेश में 19 और तेलंगाना में 15 मामले बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार रात 8.30 बजे कहा- पिछले 24 घंटे में 146 नए मामले सामने आए। देश में अब कोरोना के कुल केस 1 हजार 397 हो गए हैं। इनमें से 1 हजार 238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री ने गुल्लक के पैसे दान करने वाली बच्ची का वीडियो शेयर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उस बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसने कोरोना आपदा से निपटने के लिए अपने गुल्लक के पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर में सहयोग करने वाले छोटे बच्चों के संदेश मिल रहे हैं। यह विशेष है क्योंकि वे अपने गुल्लक से मदद कर रहे हैं। हमें एक बार फिर से युवा भारत की दरियादिली देखने को मिल रही है।

जमात में शामिल लोगों का देशभर में पता लगाया जा रहा

दिल्ली में मरकज की जमात में शामिल लोगों कोरोना संदिग्धों क देशभर में ट्रैकिंग जारी है। आंध्र में मरकज से लौटे 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। भोपाल में 82 लोग चिन्हित किए जा चुके हैं। वहीं, रात को 8 लोग बरेली की एक मस्जिद में मिले।

देश के 28 राज्यों में पहुंचा कोरोना संक्रमण

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 320 10 39
केरल 241 2 24
तमिलनाडु 124 1 6
दिल्ली 120 2 6
उत्तरप्रदेश 104 0 17
कर्नाटक 101 3 8
राजस्थान 93 2 3
तेलंगाना 92 1 14
मध्यप्रदेश 86 4 0
गुजरात 74 6 5
जम्मू-कश्मीर 55 2 1
आंध्रप्रदेश 44 0 1
हरियाणा 43 0 17
पंजाब 41 4 1
प.बंगाल 27 3 0
बिहार 21 1 0
चंडीगढ़ 15 1 0
लद्दाख 13 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
छत्तीसगढ़ 9 0 0
उत्तराखंड 7 0 2
गोवा 5 0 0
हिमाचल 3 1 1
ओडिशा 4 0 0
मणिपुर 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
पुडुचेरी 1 0 0
झारखंड 1 0 0
असम 1 0 0

देश के 19 राज्यों का हाल

मुंबई में खाने का पैकेट लेने के लिए लाइन में लगे लोग। यहां सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई।
बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर अफसरों से अंदर आने की गुजारिश करते प्रवासी।
Exit mobile version