संविधान हमें सिखाता है समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्य- अनुकृति पाठक*
सायना स्कूल में प्राचार्य ने लहराया शान से तिरंगा
कटनी, सायना इन्टरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि संस्था के प्राचार्य डाॅ॰ आदित्य कुमार शर्मा एवं सायना किड्स प्रभारी डाॅ भारती शर्मा के आगमन से हुआ । जिनका स्वगत हेडमास्टर श्री कमल सरेचा, हेडमास्टर डाॅ॰ लोकेश दुबे,एवं प्रायमरी समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा ने स्कूल बैंड की सुमधुर ध्वनियों के बीच किया । स्वागतोपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं स्कूल बैंड की सुंदर प्रस्तुति के साथ राष्ट्रगान हुआ । तदोपरान्त मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ गीत की धुन में चारो सदनों ने पी टी का प्रदर्शन किया। मि. अभिनव खरे एवं मिस वैष्णवी उदय के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया जिसे छात्रों ने अपने अभिनय से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि ने विघ्न विनाशक गणेश जी के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ । जिसमें बच्चों के गायन एवं नृत्य से झूम उठे । छात्र-छात्राओं के प्रस्तुति के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज़ादी के बाद देश का सम्मान बढ़ा है। देश ने शिक्षा और विशेष रूप से बालिका शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त किए है। आप सभी यदि अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं,तो हमें भी अपने आप को एक आदर्श नागरिक बनाते हुए महिलाओं का सम्मान करें। कार्यक्रम के मध्य में पधारी विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुकृति पाठक के आगमन से कार्यक्रम गरिमामयी हो गया। श्रीमती पाठक का पुष्प गुच्छ से सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में श्रीमती पाठक ने कहा कि हमारा देश अपनी उदारता और परंपराओं को सहेजने के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है। साथ ही हमारा संविधान भी हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्य सिखाता है। आप अपनी शिक्षा व स्वास्थ्य पर जोर देते हुए देश सेवा के लिए तैयार हों। अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करे तो निश्चित ही गण व गणतंत्र दोनों का सम्मान होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन सेजल श्रेया, अक्षिता गर्ग, अभिजीत तिवारी, अनिका अग्रवाल और अग्रिमा खरे ने किया। स्कूल कैप्टन वंशिका वाजपेयी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार सर द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया । वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर सायना की सायना की चेयरपर्सन डाॅक्टर निधि पाठक, सचिव श्रीमती निर्मला पाठक (मम्मी जी), विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व मंत्री म.प्र.शासन), मैनेज़मेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा ,समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
