Congratulations katni -शहर क़े प्रसिद्ध चड्डा कॉलेज को मिली बड़ी सौगात,ऑटोनॉमस कॉलेज का दर्जा मिला
Congratulations katni -शहर क़े प्रसिद्ध चड्डा कॉलेज को मिली बड़ी सौगात,ऑटोनॉमस कॉलेज का दर्जा मिल
कटनी -शहर क़े प्रसिद्ध आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (चड्डा कॉलेज) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी नई दिल्ली एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऑटोनॉमस स्वशासी महाविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया जो कटनी शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जय चड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटोनॉमस कॉलेज होने से महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेन्डर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वायत्तता प्राप्त होती है

यह हमारे महाविद्यालय के लिए एक बड़ी सौगात है आगे उन्होंने कहा कि उक्त महाविद्यालय का सदैव से यह प्रयास रहा है कि कटनी शहर को कुछ नया दिया जाए महाविद्यालय की स्थापना के बाद से ही कई नवीन रोजगार परक कोर्सों को लाया गया जैसे बी.कॉम टैक्स, कंप्यूटर मार्केटिंग, बीबीए, बीसीए, एलएलबी एलएलएम, बी. लिब. एमएसडब्ल्यू आदि आगे उन्होंने कहा कि हमारा महाविद्यालय महाकौशल क्षेत्र का पहला प्राइवेट कॉलेज है जिसने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यसन परिषद) कराया और नैक एक्रेडिटेड कॉलेज का दर्जा प्राप्त किया नैक मान्यता एक प्रक्रिया है जो कॉलेज की गुणवत्ता का आकलन करती है महाविद्यालय आगामी वर्षों में भी नई सोच, नई ऊर्जा के साथ अग्रसर होता रहेगा और कटनी शहर एवं आसपास के जिलों के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा, रोजगार के नए अवसर पैदा करता रहेगा धन्यवाद कटनी धन्यवाद कटनी के अभिभावकगण जिन्होंने महाविद्यालय के ऊपर विश्वास किया।

