Site icon Yashbharat.com

शादी समारोह में कमर्शियल सिलेंडर नियम बदले, अब शादी कार्ड पर नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर, सिर्फ कैटर्स को होगी आपूर्ति

Screenshot 20260401 094350 Chrome

शादी समारोह में कमर्शियल सिलेंडर नियम बदले, अब शादी कार्ड पर नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर, सिर्फ कैटर्स को होगी आपूर्ति।जिले में शादी समारोहों में भोजन तैयार करने के लिए उपयोग होने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

शादी समारोह में कमर्शियल सिलेंडर नियम बदले, अब शादी कार्ड पर नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर, सिर्फ कैटर्स को होगी आपूर्ति

अब उपभोक्ताओं को शादी कार्ड दिखाकर सीधे सिलेंडर नहीं मिलेंगे। नई व्यवस्था के तहत केवल कैटरिंग सेवा प्रदाताओं (कैटर्स) के कनेक्शन के माध्यम से ही सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।

खाद्य विभाग और गैस कंपनियों द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों में कहा गया था कि शादी का कार्ड दिखाने और निर्धारित राशि जमा करने पर उपभोक्ताओं को दो कमर्शियल सिलेंडर दिए जा सकते हैं। इसके लिए 4400 रुपये की सुरक्षा राशि और 3700 रुपये रिफिलिंग शुल्क तय किया गया था।

लेकिन इस व्यवस्था के लागू होते ही एजेंसियों पर स्टॉक की कमी की समस्या सामने आई और कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल सके। स्थिति बिगड़ने पर खाद्य विभाग ने हस्तक्षेप करते हुए गैस कंपनियों को पत्र लिखा और समस्या से अवगत कराया।

इसके बाद शनिवार को नई व्यवस्था लागू की गई, जिसके अनुसार अब शादी समारोह के लिए सिलेंडर की बुकिंग सीधे उपभोक्ता नहीं कर पाएंगे। केवल कैटरिंग सेवा प्रदाता अपने कनेक्शन के आधार पर एजेंसी से सिलेंडर बुक कर सकेंगे और तय समय पर उन्हें आपूर्ति की जाएगी।

इस बदलाव का उद्देश्य व्यवस्था को सुचारू करना और शादी समारोह के दौरान होने वाली गैस सिलेंडर की किल्लत को रोकना बताया जा रहा है।

Exit mobile version