मनावर तहसील में लोकायुक्त की बड़ी स्ट्राइक: रिश्वतखोर पटवारी प्रवीण पाटीदार गिरफ्तार, घूस लेते ही गुलाबी हुए हाथ
मनावर तहसील में लोकायुक्त की बड़ी स्ट्राइक: रिश्वतखोर पटवारी प्रवीण पाटीदार गिरफ्तार, घूस लेते ही गुलाबी हुए हाथ
मनावर तहसील में लोकायुक्त की बड़ी स्ट्राइक: रिश्वतखोर पटवारी प्रवीण पाटीदार गिरफ्तार, घूस लेते ही गुलाबी हुए हाथ
मनावर तहसील में लोकायुक्त की बड़ी स्ट्राइक: रिश्वतखोर पटवारी प्रवीण पाटीदार गिरफ्तार, घूस लेते ही गुलाबी हुए हाथ
धार/मनावर: मध्य प्रदेश में भ्रष्ट सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को इंदौर लोकायुक्त की एक विशेष टीम ने धार जिले की मनावर तहसील में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने हलका पटवारी प्रवीण पाटीदार को 10 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने कस्थली ग्राम के दो प्लाटों के नामांतरण (Mutation) के बदले फरियादी से कुल 20 हजार रुपये की घूस मांगी थी।
प्रति प्लाट ₹10,000 की ‘फीस’, परेशान होकर फरियादी पहुंचा लोकायुक्त
लोकायुक्त कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मनावर के रहने वाले अरुण कुमार तिवारी ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अरुण तिवारी ने बताया था कि ग्राम कस्थली में स्थित उनके दो प्लाटों का नामांतरण किया जाना था। इस काम के एवज में हलका पटवारी प्रवीण पाटीदार प्रति प्लाट 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। फरियादी द्वारा असमर्थता जताने पर पटवारी काम रोकने और चक्कर कटवाने की धमकी दे रहा था।
लोकायुक्त ने ऐसे बिछाया जाल और रंगे हाथों पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मामले का बेहद गोपनीय तरीके से सत्यापन (Verification) कराया। शिकायत पूरी तरह सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोचने के लिए एक विशेष ट्रैप दल का गठन किया।
योजना के मुताबिक, सोमवार को फरियादी अरुण कुमार तिवारी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये के केमिकल युक्त नोट लेकर पटवारी प्रवीण पाटीदार के पास पहुंचे। जैसे ही आरोपी पटवारी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।मनावर तहसील में लोकायुक्त की बड़ी स्ट्राइक: रिश्वतखोर पटवारी प्रवीण पाटीदार गिरफ्तार, घूस लेते ही गुलाबी हुए हाथ
हाथ धुलवाते ही गुलाबी हुआ पानी, राजस्व विभाग में हड़कंप
कार्रवाई के दौरान जब लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी प्रवीण पाटीदार के हाथ सोडियम कार्बोनेट के घोल से धुलवाए, तो पानी का रंग तुरंत गुलाबी हो गया, जो रिश्वत के नोट छूने का पुख्ता और वैज्ञानिक प्रमाण है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई के बाद मनावर तहसील कार्यालय सहित पूरे जिला राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर मनावर में ही आगे की कागजी और कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है।