विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा: 1500 डिग्री खौलता स्टील गिरने से 8 कर्मचारियों की मौत, कई घायल; मची भगदड़

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा: 1500 डिग्री खौलता स्टील गिरने से 8 कर्मचारियों की मौत, कई घायल; मची भगदड़

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। प्लांट के भीतर क्रेन से ले जाए जा रहे अत्यधिक उच्च तापमान वाले पिघले हुए स्टील (लिक्विड मेटल) के अचानक लीक होने और गिरने से 8 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा: 1500 डिग्री खौलता स्टील गिरने से 8 कर्मचारियों की मौत, कई घायल; मची भगदड़

यह हादसा स्टील प्लांट के SMS-2 (स्टील मेल्टिंग शॉप-2) और STC-3 हीट फैसिलिटी विभाग में हुआ। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में चीख-पुकार और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त क्रेन के जरिए करीब 1,500 डिग्री सेल्सियस से अधिक के खौलते हुए लिक्विड स्टील से भरे एक विशाल ‘लेडल’ (पात्र) को ऊपर उठाया जा रहा था। इसी दौरान भारी-भरकम लेडल अचानक अनियंत्रित होकर हिल गया। तापमान इतना भयानक था कि लेडल के फटते ही खौलता हुआ लावा जैसा स्टील वहां नीचे काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों पर जा गिरा।

जान बचाने के लिए भागे कर्मचारी, मची भगदड़

खौलता हुआ लिक्विड गिरते ही मौके पर भीषण आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। अपनी जान बचाने के लिए वहां मौजूद कर्मचारी और अधिकारी इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, जो मजदूर सीधे इसकी चपेट में आ गए, उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ मजदूर लिक्विड गिरते ही समय रहते दूर भागने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्टील प्लांट की अपनी फायर ब्रिगेड और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

इस भीषण औद्योगिक हादसे ने एक बार फिर स्टील प्लांटों में सुरक्षा मानकों और क्रेन संचालन की प्रणालियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रबंधन द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

Exit mobile version