IPL स्टार अक्षत रघुवंशी के 9 छक्के और 32 गेंदों में 85 रन भी गए बेकार, होलकर स्टेडियम में भोपाल लेपर्ड्स का हैरतअंगेज पलटवार

इंदौर (होलकर स्टेडियम): मध्य प्रदेश टी-20 लीग में रविवार को रनों की भारी बरसात के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आईपीएल (IPL) खेलकर लौटे रीवा जैगुआर्स के स्टार बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने मैदान पर चौके-छक्कों का तूफान ला दिया। हालांकि, उनकी यह आतिशी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और भोपाल लेपर्ड्स ने एक थ्रिलर मैच में 3 गेंद शेष रहते रीवा जैगुआर्स को 3 विकेट से मात दे दी।
कटनी में अमानक दही बेचने पर ‘दिल्ली दुग्ध डेयरी’ पर ₹20 हजार का जुर्माना; अपर कलेक्टर कोर्ट का बड़ा फैसला
अक्षत का तूफान और रीवा की पारी का बिखरना टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रीवा जैगुआर्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। अक्षत रघुवंशी ने कप्तान अभिषेक तोमर के साथ मिलकर सिर्फ 8.4 ओवर में 113 रनों की ताबड़तोड़ ओपनिंग पार्टनरशिप की। अक्षत ने महज 32 गेंदों में 6 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 85 रनों की महाविस्फोटक पारी खेली। एक समय लग रहा था कि रीवा लीग का रिकॉर्ड स्कोर बनाएगी, लेकिन जैसे ही अजय मिश्रा ने अक्षत को आउट किया, रीवा की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मध्यक्रम में सागर सोलंकी के 48 रनों (28 गेंद) की बदौलत टीम ने 200 से अधिक का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम वर्क से जीता भोपाल 200 से पार के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल लेपर्ड्स की टीम से किसी ने कोई बड़ी व्यक्तिगत पारी नहीं खेली, लेकिन पूरी टीम के छोटे-छोटे और उपयोगी योगदान ने मैच का पासा पलट दिया। अंतिम ओवरों में पवन निरवानी और के. त्रिपाठी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से भोपाल को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। आखिरी पलों में के. त्रिपाठी (29 रन नाबाद) और प्रांजल पुरी (4 रन नाबाद) ने संयम बनाए रखते हुए टीम को एक रोमांचक जीत दिला दी।