#Breaking: कटनी मुड़वारा को मिली बड़ी सौगात-अब सीधे हैदराबाद जुड़ेगा हमारा शहर; सांसद वी.डी. शर्मा के प्रयास से नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी

#Breaking: कटनी मुड़वारा को मिली बड़ी सौगात-अब सीधे हैदराबाद जुड़ेगा हमारा शहर; सांसद वी.डी. शर्मा के प्रयास से नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी

कटनी: कटनी जिले के निवासियों के लिए एक बेहद हर्षित करने वाली खबर है । क्षेत्र की जनता को हैदराबाद और अन्य प्रमुख राज्यों से जोड़ने की मांग को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने बताया कि सांसद विष्णु दत्त शर्मा के विशेष आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक नई रेलगाड़ी “रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस” (वाया कटनी मुड़वारा KMZ) के परिचालन को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है ।

​ ट्रेन से जुड़ी मुख्य बातें:

कटनी के लिए क्यों खास है यह ट्रेन?

​ सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने जताया आभार

​इस बड़ी सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा:

​”#KhajurahoLoksabha को हैदराबाद एवं अन्य राज्यों से जोड़ने हेतु मेरे आग्रह पर रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw ने रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया कटनी मुड़वारा) नई रेलगाड़ी के परिचालन को स्वीकृत कर दिया है। क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री @narendramodi एवं रेल मंत्री जी का हार्दिक आभार।”

​ क्षेत्र को क्या होगा फायदा?

​इस नई रेल सेवा के शुरू होने से खजुराहो और कटनी क्षेत्र के छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को हैदराबाद (साउथ इंडिया) आने-जाने में बेहद आसानी होगी। यह ट्रेन क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

Exit mobile version