ऑपरेशन ‘गोल्डन नेक्सस’ से मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: वैक्स बनाकर छुपाया था 5 करोड़ का सोना, 3 कर्मचारी भी शामिल

ऑपरेशन 'गोल्डन नेक्सस' से मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: वैक्स बनाकर छुपाया था 5 करोड़ का सोना, 3 कर्मचारी भी शामिल

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ‘ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस’ (Operation Golden Nexus) के तहत की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में अधिकारियों ने करीब 5 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध धंधे में हवाई अड्डे के अपने ही कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस और डीआरआई ने इस मामले में एयरपोर्ट के 3 स्टाफ कर्मियों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन ‘गोल्डन नेक्सस’ से मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: वैक्स बनाकर छुपाया था 5 करोड़ का सोना, 3 कर्मचारी भी शामिल

कटनी कलेक्टर सख्त: अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर तत्काल रोक के निर्देश; ई-चेक गेट से होगी निगरानी

विदेशी नागरिकों से जुड़े हैं तस्करी के तार

डीआरआई अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह पूरा गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा था। जांच में सामने आया है कि इस तस्करी नेटवर्क के तार बांग्लादेशी और श्रीलंकाई नागरिकों से जुड़े हुए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर जब डीआरआई की टीम ने घेराबंदी की, तो एयरपोर्ट के भीतर ही इस गिरोह के सदस्यों को रंगे हाथों दबोच लिया गया।

सोने का ‘वैक्स’ बनाकर किया जा रहा था पार

तस्करों ने कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्करी का एक नायाब तरीका निकाला था। आरोपियों के पास से विदेश में बना 3.2 किलोग्राम 24-कैरेट सोने का बुरादा बरामद हुआ, जिसे ‘वैक्स’ (मोम) के रूप में छुपाकर लाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त सोने की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।ऑपरेशन ‘गोल्डन नेक्सस’ से मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप: वैक्स बनाकर छुपाया था 5 करोड़ का सोना, 3 कर्मचारी भी शामिल

एयरपोर्ट के भीतर से ही मिल रही थी मदद

इस पूरे ऑपरेशन में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि सुरक्षा घेरे को तोड़ने के लिए तस्करों को हवाई अड्डे के ही तीन कर्मचारियों की मदद मिल रही थी। डीआरआई अब गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अब तक कितनी बार इस तरह से सोना पार करा चुके हैं और इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट में और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं।

Exit mobile version