Site icon Yashbharat.com

CM डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के राहगीरी आनंदोत्सव में लाठियां घुमाकर कलाबाजी दिखाई

25 01 2026 mp cm dr mohan yadav sticks 2026125 11441

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित राहगीरी आनंदोत्सव में लाठियां घुमाकर कलाबाजी दिखाई। उनकी इस कला को देख वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। रविवार सुबह कोठी रोड पर आयोजित उत्सव में सीएम सहित बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए।

क्लब हाउस में डाइविंग और लीजर पूल, जिम, बैडमिंटन और लॉन टेनिस कोर्ट, स्केटिंग रिंग, टेबल टेनिस हॉल और 5 लग्जरी गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस अवसर पर वे फाजलपुरा स्थित निगम द्वारा निर्मित जी प्लस टू शापिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी करेंगे। पांच करोड़ रुपये से निर्मित इस काम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड और प्रथम तल पर 27-27 दुकानें तथा द्वितीय तल पर 27 आफिस चेंबर बनाए गए हैं।

इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव फाजलपुरा स्थित अटल परिसर में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाए क्लब हाउस (स्पोर्ट्स-कम-वेलनेस हब) का लोकार्पण करेंगे। 28.31 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह बहु-सुविधायुक्त केंद्र युवाओं को प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण, फिटनेस और वेलनेस का स्थायी प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

Exit mobile version