भोपाल (मध्य प्रदेश) :मध्य प्रदेश में भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना करने का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला; खुशखबरी। मध्य प्रदेश में भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना करने का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के फैसले ने सरकार के भीतर देर रात तक हलचल मचा दी। अधिकारियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए कई वैकल्पिक सुझाव रखे, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्णय पर अडिग रहे।
मिर्जापुर: ड्रमंडगंज घाटी में दाल लदे ट्रक का ब्रेक फेल, श्रृंखलाबद्ध टक्कर में स्विफ्ट कार व ट्रेलर भिड़े; बोलेरो में लगी आग, 11 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना करने का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला; खुशखबरी
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात कैबिनेट का एजेंडा तय हो चुका था, जिसमें भूमि अधिग्रहण से जुड़ा प्रस्ताव शामिल नहीं था। हालांकि बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अनुराग जैन और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई, जहां इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में वाणिज्यिक कर विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी, प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल और वित्त विभाग के सचिव लोकेश जाटव ने कई तर्क प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने मुआवजे के गुणांक को एक से बढ़ाकर दो तक सीमित रखने के दो विकल्प भी सुझाए, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने फैसले पर कायम रहे।
अंततः मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाए। बताया जा रहा है कि यह निर्णय किसानों के हित में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है, जिससे भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में पारदर्शिता और लाभ दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

