कटनी में बारिश की स्थिति चिंताजनक: पिछले साल की तुलना में 47.8% कम बरसे बदरा; स्लीमनाबाद में सबसे ज्यादा बारिश

कटनी : कटनी जिले में इस साल मानसून की रफ्तार धीमी नज़र आ रही है। जिले में 1 जून से 23 जुलाई तक कुल 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 47.8 प्रतिशत कम है।

भू-अभिलेख विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इस अवधि तक जिले में 613.6 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।

 किस तहसील में कितनी हुई बारिश?

अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार, जिले की विभिन्न तहसीलों में बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं:

ग़ौरतलब है कि जहाँ पिछले साल इसी दौरान रीठी तहसील में रिकॉर्ड 772.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, वहीं इस साल अब तक स्लीमनाबाद तहसील 648.4 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे आगे है।

Exit mobile version