शुक्रवार को थमेगा देश!, कॉकरोच जनता पार्टी का हर जिले में प्रदर्शन का आह्वान; ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा

शुक्रवार को थमेगा देश!, कॉकरोच जनता पार्टी का हर जिले में प्रदर्शन का आह्वान; 'Every District. One Day. One Demand' का नारा

शुक्रवार को थमेगा देश!, कॉकरोच जनता पार्टी का हर जिले में प्रदर्शन का आह्वान; ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा

नई दिल्ली: नीट (NEET) परीक्षा विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्टर जारी कर शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को देश के हर जिले में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से चल रहे इस आंदोलन को कई सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों का भी जोरदार समर्थन मिल रहा है।

क्या फिर टूटने जा रही है रैपर बादशाह की शादी? पत्नी ईशा रिखी के ‘टूटे दिल’ वाले पोस्ट से मची हलचल

 ‘Every District. One Day. One Demand’ का दिया नारा

पार्टी द्वारा जारी पोस्टर में “Every District. One Day. One Demand” का नारा दिया गया है। सीजेपी ने देशभर के छात्र संगठनों और आम नागरिकों से एकजुट होकर जिलों में प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की है। शुक्रवार को थमेगा देश!, कॉकरोच जनता पार्टी का हर जिले में प्रदर्शन का आह्वान; ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा

अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

  1. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  2. मुख्य मांगें: कॉकरोच जनता पार्टी की सबसे प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इन मांगों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version