Chetna Joshi इंदौर की बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीता

Chetna Joshi मध्यप्रदेश के लिए गौरव की खबर है। इंदौर की 29 वर्षीय बेटी चेतना जोशी तिवारी ने मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर दिया। इसके साथ ही चेतना जोशी देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं। श्रीलंका की राजधानी काेलंबो में हुई प्रतियोगिता में विश्वभर से 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आकर चेतना ने मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सर पर सजाया।

इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही शहर व जिले में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ के चांपा में निलेश तिवारी के साथ चेतना की शादी हुई थी। शादी के बाद भी अपने जज्बे को कायम रखकर चेतना ने यह मुकाम हासिल किया है। चेतना ने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी।

चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पूर्व निलेश और चेतना का विवाह हुआ था। चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं। वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं। वे आर्ट आफ लिविंग व हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं।

Exit mobile version