कर्नाटक में ‘बिहार फॉर्मूले’ से होगा सत्ता परिवर्तन- सिद्धारमैया जाएंगे राज्यसभा, डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ?

कर्नाटक में ‘बिहार फॉर्मूले’ से होगा सत्ता परिवर्तन- सिद्धारमैया जाएंगे राज्यसभा, डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ?

बेंगलुरु/नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही कांग्रेस सरकार के भीतर सुलग रही ‘ढाई-ढाई साल के सीएम’ फॉर्मूले की आग अब अपने अंजाम तक पहुंचती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है और राज्य में ‘नेतृत्व परिवर्तन’ की रार का पटाक्षेप होने जा रहा है।

इंदौर में 617 नव आरक्षकों का भव्य दीक्षांत समारोह, DGP कैलाश मकवाणा बोले- ‘पुलिस की वर्दी केवल अधिकार नहीं, जनता के विश्वास का प्रतीक’

हालांकि कांग्रेस आलाकमान या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सार्वजनिक तौर पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार की मैराथन बैठक और उसके बाद बेंगलुरु में बढ़ी सियासी हलचल इसी ओर इशारा कर रही है। कर्नाटक में ‘बिहार फॉर्मूले’ से होगा सत्ता परिवर्तन- सिद्धारमैया जाएंगे राज्यसभा, डीके शिवकुमार की ताजपोशी का रास्ता साफ?

चर्चा में है ‘थ्री-वे’ समझौता फॉर्मूला

बेंगलुरु से दिल्ली तक के सियासी गलियारों में जिस फॉर्मूले की सबसे ज्यादा चर्चा है, उसके तहत दोनों गुटों को साधने के लिए एक त्रिस्तरीय (Three-Way) रास्ता निकाला गया है:

बिल्कुल बिहार जैसा ‘नितीश-निशांत-सम्राट’ मॉडल

कर्नाटक में कांग्रेस का यह नया गेमप्लान काफी हद तक बिहार की हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से मेल खाता है। राजनीतिक विश्लेषक इसे ‘बिहार मॉडल’ कह रहे हैं, जहाँ:

बेंगलुरु में बढ़ी हलचल, कभी भी हो सकता है बड़ा ऐलान

चुनाव जीतने के बाद से ही डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच कुर्सी की लड़ाई की तपिश समय-समय पर दिल्ली तक महसूस की जाती रही है। शिवकुमार ने कभी भी सार्वजनिक रूप से इस फॉर्मूले को खारिज नहीं किया था। अब जबकि ढाई साल का कार्यकाल करीब आ रहा है, आलाकमान सरकार और संगठन में किसी भी बड़े बिखराव को रोकने के लिए इस समझौते को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने की तैयारी में है।

Exit mobile version