Site icon Yashbharat.com

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर लगा किसान को गोली मारने का आरोप, राजनगर के कोड़ा गांव में सनसनी

images 41 1

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर लगा किसान को गोली मारने का आरोप, राजनगर के कोड़ा गांव में सनसनी

छतरपुर : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोड़ा में मंगलवार को सरेराह गोली चलने की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना में एक स्थानीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल किसान ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर गोली मारने का आरोप लगाया है.

 ‘जमीन बेचने से इनकार किया तो मारी गोली’ – किसान का आरोप

जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने घटना के पीछे जमीन विवाद और जबरन दबाव बनाने की बात कही है. किसान के गंभीर आरोप इस प्रकार हैं: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर लगा किसान को गोली मारने का आरोप, राजनगर के कोड़ा गांव में सनसनी

 अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी

वारदात के तुरंत बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है.

इधर, एक हाई-प्रोफाइल नाम से जुड़े होने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया है. राजनगर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे अस्पताल जाकर पीड़ित के बयान दर्ज कर रहे हैं और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version