Latest

Karnataka Political Crisis: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा भूचाल-मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान; डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ

Karnataka Political Crisis: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा भूचाल-मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान; डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ

बेंगळुरु: कर्नाटक में पिछले काफी समय से चल रही अंदरूनी राजनीतिक जद्दोजहद का आज अंत हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार (28 मई 2026) को अपने पद से इस्तीफा देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह बड़ी घोषणा सुबह 10:30 बजे बेंगलुरु में सीएम आवास पर बुलाई गई कैबिनेट की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ के दौरान अपने मंत्रियों के सामने की।

सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे, जहाँ वे राजभवन सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। आपको बता दें कि वर्तमान में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं, वे अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने मध्य प्रदेश के इंदौर गए हुए हैं। इसलिए इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय को सुपुर्द किया जाएगा।

‘ढाई-ढाई साल’ का फॉर्मूला और डीके शिवकुमार की ताजपोशी

सिद्धारमैया के इस इस्तीफे के साथ ही राज्य के कद्दावर नेता और मौजूदा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

  • क्या था समझौता?: मई 2023 में जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब हाईकमान ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल का पावर-शेयरिंग फॉर्मूला तय किया था।

  • खेमेबाजी और दिल्ली की दखल: सरकार के तीन साल पूरे होने के करीब आने के बावजूद सत्ता परिवर्तन न होने से डीके शिवकुमार का खेमा लगातार मुखर हो रहा था। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी के साथ हुई लंबी मैराथन बैठकों के बाद सिद्धारमैया आखिरकार कुर्सी छोड़ने पर सहमत हुए।

  • Karnataka Political Crisis: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा भूचाल-मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान; डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ

 ‘बिहार मॉडल’ पर हुआ समझौता! बेटे को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

राजनीतिक गलियारों और सूत्रों के हवाले से यह बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है कि सिद्धारमैया यूं ही सीएम का पद छोड़ने को तैयार नहीं हुए हैं। उनके सम्मानजनक एग्जिट के लिए कांग्रेस हाईकमान ने एक बड़ा ऑफर दिया है, जिसे राजनीति में ‘बिहार मॉडल’ कहा जा रहा है:

डील के तहत क्या मिलेगा?

  1. सिद्धारमैया को केंद्र की राजनीति: मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बदले सिद्धारमैया को कांग्रेस कोटे से राज्यसभा भेजा जाएगा।

  2. बेटे को डिप्टी सीएम पद: सिद्धारमैया के बेटे को डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) या एक बेहद महत्वपूर्ण मंत्रालय का प्रभार सौंपने की बात कही गई है।

कर्नाटक कांग्रेस में अब आगे क्या?

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की औपचारिक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें डीके शिवकुमार को आधिकारिक तौर पर नया नेता चुना जाएगा। इसके बाद डीके शिवकुमार नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राज्य में इस बड़े नेतृत्व परिवर्तन के बाद देखना होगा कि क्या सिद्धारमैया का खेमा नए मुख्यमंत्री को पूरी तरह सहयोग करता है या कर्नाटक कांग्रेस में आंतरिक कलह का एक नया अध्याय शुरू होता है।

Back to top button