स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में मची तबाही: दो कमर्शियल जहाजों पर दागी गईं मिसाइलें; 30 भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने ईरान को घेरा

समुद्री मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत: भारत ने ईरानी दूतावास के उप प्रमुख को तलब कर दर्ज कराया कड़ा विरोध

स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में मची तबाही: दो कमर्शियल जहाजों पर दागी गईं मिसाइलें; 30 भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने ईरान को घेरा

नई दिल्ली: ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) में व्यावसायिक जहाजों पर हुए घातक मिसाइल हमलों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इन हमलों में एक भारतीय नाविक की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि चालक दल के अन्य सदस्य घायल हैं।

भारत ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों पर हुए हालिया मिसाइल हमलों को लेकर ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को नई दिल्ली में ईरानी दूतावास के उप प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ मिशन) को तलब किया और दो व्यापारिक जहाजों पर हुए इन हमलों को लेकर अपनी तीखी आपत्ति दर्ज कराई।

इन मिसाइल हमलों की चपेट में आने से एक भारतीय नाविक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि भारतीय चालक दल (क्रू) के कई अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अप्रैल 2025 में की थी समलैंगिक शादी, अब आई दरार! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एश्ले गार्डनर पर पत्नी मोनिका ने लगाया बेवफाई का आरोप

 ‘व्यापारिक जहाजों और गैर-सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले तुरंत बंद हों’

विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों पर अचानक भड़की हिंसा और बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई है। भारत की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है:स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में मची तबाही: दो कमर्शियल जहाजों पर दागी गईं मिसाइलें; 30 भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने ईरान को घेरा

दो जहाजों पर सवार थे 30 भारतीय: जानिए हताहतों का पूरा ब्यौरा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरान समर्थित या क्षेत्र में हुए मिसाइल हमलों का शिकार बने दो जहाजों— एमटी अल बहियाह (MT Al Bahiyah) और एमटी मोम्बासा (MT Mombasa) में बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स तैनात थे

Exit mobile version