Site icon Yashbharat.com

Chandrayaan-3 चंद्रयान की एक और सफलता, लैंडर विक्रम से बाहर आया रोवर प्रज्ञान, चल रहा चन्द्रमा की धरती पर

Prabhatkhabar 2023 08 24b40a2a 9f92 4c28 b627 6944b1ceac8c w 6

Chandrayaan-3 चंद्रयान 3 मिशन में एक और बड़ी सफलता मिल गई है लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर आ गया है। फिलहाल रोवर चन्द्रमा की धरती पर चल रहा है। यह सबसे कठिन कार्य था। पहले लैंडर की सेफ लेंडिंग फिर रोवर प्रज्ञान का चंद्रमा की सतह पर निकलना। प्रज्ञान रोवर यहां 14 दिन चलेगा तथा अनेक प्रकार की खोज करेगा।

इससे पहले भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है और अब इसके बाद मिशन (Mission Moon) का अगला चरण शुरू हो गया है. चंद्रयान का विक्रम के सतह पर लैंड होने के बाद कई तरह से काम करेगा. वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन को तीन प्रमुख हिस्से में बांटा गया हैं. सबसे पहला था प्रोप्लशन मॉड्यूल, जो लैंडर को चांद की कक्षा तक लेकर गया है. इससे हाल ही में विक्रम अलग हो गया था जबकि प्रोप्लशन मॉड्यूल चांद की सतह में घूम रहा है. इससे अलग होने वाले लैंडर विक्रम के साथ ही रोवर प्रज्ञान को भेजा गया था. अब लैंडर विक्रम ने चांद पर सफलतापूर्वक उतरकर मिशन का पहला पड़ाव पूरा कर दिया है.

Exit mobile version