Site icon Yashbharat.com

बठिंडा में बच्चों से भरी स्कूल बस में अचानक लगी आग: खिड़कियां तोड़कर निकाले गए 43 मासूम, टला बड़ा हादसा

school bus

बठिंडा में बच्चों से भरी स्कूल बस में अचानक लगी आग: खिड़कियां तोड़कर निकाले गए 43 मासूम, टला बड़ा हादसा

यश भारत, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर के बीबी वाला रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में 43 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि बस चालक की समय पर दिखाई गई सूझबूझ और स्थानीय राहगीरों की मदद से सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

चीख-पुकार के बीच खिड़कियां तोड़कर बचाई गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीबी वाला रोड से गुजरते समय बस से अचानक तेज धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आग देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

Exit mobile version