Site icon Yashbharat.com

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों का आरोप- बहू ने सास को कमरे से निकाला बाहर, फिर परिजनों को बुलाकर की वारदात

01 04 2023 mout 1

सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों का आरोप- बहू ने सास को कमरे से निकाला बाहर, फिर परिजनों को बुलाकर की वारदात

यश भारत, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी पार्क इलाके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने विनय की पत्नी रेखा और उसके मायके वालों पर हत्या की साजिश रचने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विवाद के बाद मायके वालों को बुलाया

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह विनय और उसकी पत्नी रेखा के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी और विवाद हुआ था। इसके बाद रेखा ने अपने पिता ज्ञान चंद, भाइयों राजकुमार और सोनू, एक भाई की पत्नी तथा दो अन्य लोगों को तत्काल घर बुला लिया। उस समय घर पर विनय अपनी बुजुर्ग मां के साथ मौजूद था।

मां को कमरे से बाहर निकालने का आरोप

स्वजनों का दावा है कि जब ससुराल पक्ष के लोगों ने विनय के साथ मारपीट शुरू की, तो उसकी मां ने बीच-बचाव करते हुए बेटे को बचाने की पूरी कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान बहू रेखा ने अपनी सास का हाथ पकड़कर उन्हें जबरन कमरे से बाहर कर दिया ताकि वे अपने बेटे की मदद न कर सकें।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए इन सभी आरोपों की जांच की जा रही है और निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version