करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं ननद सबा अली खान, वायरल वीडियो का सच बताते हुए बोलीं- ‘खुद जियो और दूसरों को जीने दो’

करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं ननद सबा अली खान, वायरल वीडियो का सच बताते हुए बोलीं- ‘खुद जियो और दूसरों को जीने दो’

यश भारत। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान हाल ही में अपने एक जिम वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

हालांकि, करीना की टीम ने पहले ही इन खबरों का खंडन कर दिया था, लेकिन अब उनकी बड़ी ननद और सैफ अली खान की बहन सबा अली खान पटौदी ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

सबा अली खान ने लगाई क्लास

सबा पटौदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वही जिम वीडियो शेयर करते हुए इस तरह की बेबुनियाद अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने बिना वजह किसी की निजी जिंदगी पर राय बनाने वालों को नसीहत भी दी।

सबा ने अपनी पोस्ट में लिखा:

“गलत एंगल से ली गई तस्वीर या खराब हेयरस्टाइल की वजह से अजीब लग सकती है! लोग तुरंत किसी चरम नतीजे पर कैसे पहुंच जाते हैं! वह एयरपोर्ट से एकदम शानदार और स्लिम लुक में निकलीं, और आज जिम से निकलीं! बस इतनी सी बात है।”

‘खुद जियो और दूसरों को भी जीने दो’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सबा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे तो खुद अपनी भाभी को दूसरे (तीसरे) बच्चे के लिए मना रही हैं, लेकिन यह सुनकर तो करीना उनकी जान ही ले लेगी।

सबा ने साफ शब्दों में अपील करते हुए लिखा कि दोस्तों, खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो। कुछ बातें बेहद निजी होती हैं, इसलिए बिना किसी आधार के अंदाजे लगाने की जरूरत नहीं है।

क्या था पूरा मामला?

शुक्रवार को करीना कपूर जब मुंबई में अपने जिम से बाहर निकलकर कार की तरफ जा रही थीं, तब पैपराजी ने उनका वीडियो कैप्चर किया था। इस दौरान उनकी टीम का एक सदस्य छाता लगाकर उन्हें कैमरों से कवर करने की कोशिश कर रहा था। वीडियो के एक खास एंगल को देखकर सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगने लगीं।

बता दें कि करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। उनके दो बेटे – तैमूर अली खान (जन्म 2016) और जहांगीर अली खान (जन्म 2021) हैं।

Exit mobile version