Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

Saif Ali Khan ने हटाया Kareena के नाम का टैटू, अब यूजर्स बोले जय महाकाल

 

एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की गिनती बेहतरीन जोड़ियों में की जाती है. शादी के इतने साल भी दोनों कपल गोल्स देने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में इस कपल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बिल्डिंग के बाहर किस करते नजर आए थे. जिसके बाद अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का एक वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान हैं।

सैफ अली ने हटाया टैटू

अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में तस्वीरों में दिख रहा है कि सैफ ने करीना के प्यार में जो टैटू बनवाया था वो हटा दिया है और करीना कपूर के टैटू की बजाय शिव जी के त्रिशूल का टैटू नजर आ रहा है. सैफ के इस फैसले से बहुत से फैंस हैरान रह गए हैं और वह तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

यूजर्स बोले- जय महाकाल

इस वायरल वीडियो में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के हाथ पर शिव जी के त्रिशूल का टैटू नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को लगने लगा है कि सैफ और करीना का तलाक होने वाला है. वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो सैफ के हाथ पर त्रिशूल बना देखने के बाद खुश हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इन्होंने भी शिवजी का त्रिशूल बनवाया है, हर हर महादेव’. वहीं दूसरे शख्स ने कमेंट कर लिखा, ‘जय महाकाल’. एक और यूजर ने भी इसी तरह कमेंट में शिव जी का त्रिशूल देखकर खुशी जाहिर की.

फिल्म की डिमांड है नया टैटू?

बता दें कि टैटू बदलने को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही हैं. कुछ लोगों को लग रहा है कि एक्टर ने इस टैटू को किसी फिल्म के कारण मोडिफाई करवाया है. देवरा फिल्म को लेकर सैफ चर्चा में बने हुए हैं. सैफ के साथ जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर भी फिल्म में नजर आएंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम