Instagram में आ रहा है Meta का धांसू AI: ‘MUSE’ से होगा टिकट बुक, खर्चों पर नज़र और बहुत कुछ

insta

Instagram में आ रहा है Meta का धांसू AI: ‘MUSE’ से होगा टिकट बुक, खर्चों पर नज़र और बहुत कुछ

Instagram यूज़र्स के लिए खुशखबरी है! जल्द ही आपको ऐप में एक नया ऑप्शन ‘MUSE’ दिखाई दे सकता है. यह Meta का एक नया और शक्तिशाली AI एजेंट है, जो आपकी लाइफ को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. MUSE सिर्फ एक चैटबॉट नहीं है जो आपके सवालों के जवाब देगा, बल्कि यह आपका एक पर्सनल AI एजेंट होगा, जो आपके रोजमर्रा के कई कामों को मैनेज करने में आपकी मदद करेगा.

आइए जानते हैं MUSE की कुछ खासियतों के बारे में:

MUSE की खासियते:

  • पर्सनल AI एजेंट: MUSE को एक पर्सनल AI एजेंट के तौर पर पेश किया गया है, जिसका मकसद सिर्फ सवालों के जवाब देना नहीं, बल्कि रोजमर्रा के कई कामों को मैनेज करने में यूजर की मदद करना है.

  • टिकट से लेकर रिजर्वेशन तक में मदद: Muse को ऐसे कामों के लिए तैयार किया गया है, जिनमें कई छोटे-छोटे स्टेप शामिल होते हैं. उदाहरण के लिए, यह टिकट की कीमतों पर नजर रखने और सही समय पर रिजर्वेशन करने में मदद कर सकता है.

  • खर्चों को समझने और बचत में मदद: MUSE का इस्तेमाल पैसों से जुड़े कामों के लिए भी किया जा सकता है. यह यूजर के खर्चों को देखने के बाद बचत के संभावित तरीके खोजने में मदद कर सकता है.

  • Goal को बना सकते हैं पूरा प्लान: MUSE में सिर्फ रोजमर्रा के छोटे काम ही नहीं, बल्कि बड़े Goals को भी प्लान में बदलने का विकल्प दिखाई देता है. इसमें Dinner Reservations, Marathon Prep और Save for New Car जैसे उदाहरण दिए गए हैं.

  • कई ऐप्स से कनेक्ट हो सकता है MUSE: MUSE को अलग-अलग ऐप्स और सेवाओं से जोड़ने का विकल्प भी मिलता है. इसमें Gmail, Google Calendar, Health, Facebook, Instagram, Peloton और Finance जैसे कनेक्शन शामिल हैं.

MUSE अभी टेस्टिंग फेज में है और कुछ ही यूजर्स को शेयर मेन्यू में दिखाई दे रहा है. Meta इसे जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट करने की योजना बना रहा है.Instagram में आ रहा है Meta का धांसू AI: ‘MUSE’ से होगा टिकट बुक, खर्चों पर नज़र और बहुत कुछ