Site icon Yashbharat.com

बहराइच के कतर्नियाघाट में दिखी विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड: मानसून के कारण बिलों से बाहर निकल रहे दुर्लभ जीव

यश भारत, बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में मानसून की भारी बारिश के बाद वन्यजीवों की चहलकदमी बढ़ गई है। इसी दौरान कतर्नियाघाट वन रेंज स्थित एक बंधे के पास एक विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड (बड़ी छिपकली) घूमती हुई दिखाई दी।

इस विशाल जीव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इसकी तस्वीरें खींचते नजर आए।

शिकार की तलाश में बंधे पर पहुंची लिजर्ड

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जंगल में जारी तेज बारिश के कारण मॉनिटर लिजर्ड अपने बिल से बाहर निकलकर शिकार की तलाश में बंधे के किनारे आ पहुंची थी।

कतर्नियाघाट के रेंजर आशीष गौड़ ने इस दुर्लभ और अनोखे दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। वन अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जीवों का दिखना कतर्नियाघाट के स्वस्थ इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) का बड़ा संकेत है।

जानिए कितना खतरनाक और उपयोगी है यह जीव

कानूनी चेतावनी: भारत में मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ना या मारना पूरी तरह से गैरकानूनी है और ऐसा करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है

Google ने छात्रों के लिए लॉन्च किए खास AI टूल्स: 140+ देशों के कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन

Exit mobile version