Latest

पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कॉल करें

कटनी। गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट और जलजनित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिले में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यह कंट्रोल रूम ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंप, गिरते भूजल स्तर और अन्य जल समस्याओं की लगातार निगरानी करेगा और त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा।

जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07622-225752 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एस.एन. पाल को अनुरेखक प्रकोष्ठ प्रभारी, जबकि सुनीता द्विवेदी, विवेक कुमार सिंह और विनय त्रिपाठी को रजिस्टर प्रभारी बनाया गया है।

पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु खंड स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिनमें संबंधित विकासखंडों के अधिकारी और तकनीशियन संपर्क के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विकासखंड कटनी और रीठी क्षेत्र के लिए:

  • साकेत सुहाने (सहायक उपयंत्री): 8770010927

  • मधु भलावी (उपयंत्री): 9907905243

  • अमर सिंह गहरवार (उपयंत्री, रीठी): 9630394883

  • राजेन्द्र कुमार खरे (हैंडपंप तकनीशियन): 7999067729

  • प्रिया कोरी (विकासखंड समन्वयक): 9754970811

  • लक्ष्मण बुनकर (समन्वयक, रीठी): 9425013943

विकासखंड विजयराघवगढ़ और बड़वारा:

  • दिनेश कुमार इनवाती (सहायक यंत्री): 8959750107

  • अजय कुमार शर्मा (उपयंत्री, बड़वारा): 9131275330

  • बृजेश निगम (दैनिक वेतनभोगी): 9755950821

उपखंड स्लीमनाबाद के बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा:

  • विकल्प पटेल (सहायक उपयंत्री, बहोरीबंद): 9584588056

  • अनिल चुमलके (उपयंत्री): 8319547112

  • शेखर सेन (उपयंत्री, ढीमरखेड़ा): 8109198277

  • सत्यप्रकाश हल्दकार (विकासखंड समन्वयक): 8959747130

  • रजनीश कोरी (हैंडपंप मैकेनिक): 9926366510

जिले स्तर पर उच्च संपर्क अधिकारी:

  • कार्यपालन यंत्री, खंड कटनी: 9827605076

  • जिला कंट्रोल रूम (लैंडलाइन): 07622-225752

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अपील की है कि जिलेवासी पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या की स्थिति में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते निराकरण किया जा सके।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि