By-election Result 2018 Live: सपा के खाते में फूलपुर, RJD ने जीता अररिया-जहानाबाद, भभुआ में खिला कमल

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट और बिहार की एक लोकसभा, दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने हैं. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समर्थित उम्मीदवार नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट जीत ली है. जबकि, योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में भारी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, बिहार के जहानाबाद विधानसभा सीट और अररिया लोकसभा सीट आरजेडी के खाते में गई है. उपचुनाव में बिहार की सिर्फ भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी का ‘कमल’ खिला है. गोरखपुर सीट के नतीजे आने के पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने हार मान ली है.

यूपी की गोरखपुर सीट पर बीजेपी के साथ-साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. बता दें कि गोरखपुर की सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि फूलपुर की सीट पर उपचुनाव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की वजह से हुआ.

Exit mobile version