Site icon Yashbharat.com

Breaking नालंदा जिले में बिहारशरीफ के पास शीतला मंदिर मेले में भगदड़, 8 की मौत कई घायल

Nalanda Stampede 1774935302877 1774935303056

Breaking बिहार के नालंदा जिले में बिहारशरीफ के पास एक बड़ी घटना हो गई है। मघड़ा शीतला मंदिर के पास लगे मेले में अचानक भगदड़ मच गई है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताब‍िक दीपनगर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। पूजा के दौरान यह हादसा हुआ है। दरअसल चैत माह का आखिरी मंगलवार होने की वजह से यहां भीड़ जुटी हुई थी।

घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। नालंदा जिले के बिहारशरीफ से कुछ किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर की मान्यता न सिर्फ बिहार बल्कि देश-विदेश में है। मघड़ा गांव की पहचान सिद्धपीठ के रूप में की जाती है। कहा जाता है कि यहां कभी गुप्तकाल शासक चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान चीन के मशहूर यात्री फाह्यान ने भी पूजा की थी। जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस मंदिर में 10 मार्च से शीतला माता का अद्भुत मेला भी शुरू हुआ था। यह मेला तीन दिनों तक चला था।

Exit mobile version