हबीबगंज ट्रेक पर मिली छात्र अमित की लाश, पुलिस ने दफनाया, परिजनों ने मचाया हंगामा
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के रेल ट्रेक पर एक किशोर की लाश मिलने से सनसनी मच गई।जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया तथा उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए। पुलिस की मानें तो जब उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, तब उसे दफना दिया।
इधर पुलिस ने शव को दफनाया उधर उसकी शिनाख्त हो गई तथा उसके परिजन थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। कई लोग हबीबगंज थाना पहुंच गए और थाना घेर लिया व पुलिस पर जानबूझकर अनदेखी का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना था कि जब किशोर की गुमशुदा की रिपोर्ट पहले से ही थाने में दर्ज की तब पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश क्यों नहीं की। दरअसल विक्रम हाई सेकेंडरी स्कूल का छात्र अमित सोनकर उम्र 17 वर्ष गत 5 मई से लापता था जिसकी गुमशुदा रिपोर्ट अवधपुरी में की गई थी। परिजनों ने अमित हत्या की आशंका की व्यक्त की । 7 मई को उसकी लाश रेलवे ट्रेक पर मिली थी जिसका अंतिम संस्कार करा दिया गया। हंगामे के बाद एएसपी संजय साहू ने एसडीएम की मौजूदगी में शव को निकला कब्र से निकलवाकर परिजनों के सुपुर्द किया ।
रिजल्ट के पहले आई मौत मिले 85 प्रतिशतअंक
हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रेक पर छात्र अमित सोनकर उम्र 17 वर्ष की लाश मिलने के बाद आनन फानन पुलिस ने औपचारिकता कर शव को दफना दिया। लेकिन मामला कुछ अलग था। जबकि अवधपुरी थाने में अमित के गुमशदा होने के रिपोर्ट दर्ज थी। वहीं जब परिजनो को यह बात पता चली तो बिना देर किए हबीबगंज थाना पहुंच कर जम कर हंगामा मचाया।
वहां मामले को शांत कराते हुए एएसपी संजय साहू ने एसडीएम की मौजूदगी में शव को निकलवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने छात्र के अपहरण पर कर हत्या के आरोप लगाए है व जांच की मांग की। अमित के सीबीएससी 10 वी की परीक्षा में आये 85% थे। वह होनहार छात्र था।