Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के समन्वय से विद्यालोक सेवा फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान: कटनी के आदर्श ग्राम बंडा में जरूरतमंदों को भेंट किए कंबल

IMG 20241209 WA0023

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के समन्वय से विद्यालोक सेवा फाउंडेशन का कंबल वितरण अभियान: कटनी के आदर्श ग्राम बंडा में जरूरतमंदों को भेंट किए कंब

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा चयनित आदर्श ग्राम बंडा की सर्द हवाओं में जब ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया, तब विद्यालोक सेवा फाउंडेशन ने एक ऐसा काम किया, जिसने उन जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान ला दी। 8 दिसंबर 2024 को फाउंडेशन ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व एवं नवांकुर संस्था मंथन समाज विकास समिति बंडा के विशेष समन्वय से ग्राम के जरूरतमंद बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त आयोजन के माध्यम से कटनी शहर की सामाजिक संस्था विद्या लोक सेवा फाउंडेशन के द्वारा आदर्श ग्राम बंडा में 60 ग्राम वासियों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरिजीत खरे ने बताया, “हम 2019 से यह कार्य को कर रहे हैं, ताकि ठंड में ठिठुरते लोगों को राहत दी जा सके।” शहर के झिंझरी क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी, और आदर्श ग्राम बंडा निवासियों ने बताया कि वे ठंड से काफी परेशान हैं और उनके पास न गर्म कपड़े हैं, न कंबल हैं। विद्या लोक सेवा फाउंडेशन के द्वारा कंबल मिलते ही उनकी आंखों में राहत और खुशी की चमक साफ झलक रही थी।इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच श्रीमती सुनीता कोरी नवांकुर संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र हल्दकार सचिव हीरामणि हल्दकार, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर भाविनी, अमित कनकने, सत्यम्, ऋचा त्रिपाठी, प्रभात विश्वकर्मा , रिया मंगलानी, हर्षिता शुक्ला, अमन दहिया, पलक जैन, सपना जैन, निखिल, हर्ष आहूजा, विपांशु, ज्योति विश्वकर्मा, अनुज, स्वाति सोनी, रवि सुहाने, अमन सुहाने, और आशु निषाद ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

संस्था के इस अभियान ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज के हर व्यक्ति की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जाए, तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती। विद्यालोक सेवा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से दोहराया।

Exit mobile version