Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatest

नवांकुर संस्था ने ग्राम वासियों के सहयोग से किया पौधारोपण

कटनी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम में अंकुर अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व में कन्हवारा सेक्टर की नवांकुर संस्था अनुभूति जन जागरण संस्थान कन्हवारा के द्वारा वन विभाग के समन्वय एवं ग्राम वासियों के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसने नवांकुर संस्था के सदस्यों के साथ जनप्रतिनिधि गण ,ग्राम वासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया और उन पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

जन अभियान परिषद के द्वारा विकासखंड के प्रत्येक सेक्टर में 1000, एवं विकासखंड में कुल 5000 पौधे रोपित करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया है, जिसके अंतर्गत वर्तमान में नीम की निंबोली, आम, जामुन, बेल महुआ,के बीज एकत्रित कर ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों ,नवांकुर संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता, छात्र-छात्राओं, आनंद क्लबों, आनंद को एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा नीम के बीज एकत्रित किए जा रहे हैं , सभी के द्वारा नर्सरी तैयार कर आगामी वर्षा ऋतु में सुरक्षित स्थानों में उन पौधों का रोपण किया जाएगा और उन्हें संरक्षित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के आयोजन में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, समाजसेवी केशव तोमर ,रमेश निगम, वन विभाग के पौधारोपण प्रभारी सुजीत कुमार यादव, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष स्वाधीन शुक्ला, सचिव अवधेश तोमर, सदस्य गण जितेंद्र नामदेव, अतुल पांडेय ,डिठवारा सरपंच रमेश पांडेय ,पिलौंजी सरपंच शिवकुमार पांडेय, परामर्शदाता रामानुज पांडेय, अमित तिवारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम