Bigg Boss 11, Episode 9: राजा हितेन की रियासत में रानी शिल्पा और अर्शी का आतंक

Bigg Boss 11, Episode 9: बिग-बॉस के 10 अक्टूबर के एपिसोड 9 में चारों पड़ोसी घर में रहने वाले लोगों को ये यकीन दिलाने में लगे हुए हैं कि वह एक ही परिवार के चार लोग हैं। एक व्यक्ति के जरिए वह किस तरह से मिले हैं। वहीं घर की माता जी सारे गेम को भांप रही हैं। आकाश और शिवानी घर के एक कोने में बैठ कर बात करते हैं कि बाहर से आए ये चारों लोग झूठे हैं। वहीं सारे घर वाले देर रात ग्रुप बना कर बात करते हैं कि बाहर से आए चारों लोगों की कहानी झूठी है। इधर सपना, लुसिंडा को देख कर हैरान हैं कि वह इतनी गोरी कैसे हैं। उनका हाथ का टैटू देख कर सारे घर वाले काफी इंप्रेस हो जाते हैं।
शिल्पा लगातार विकास को टीस करे जा रही हैं। इधर विकास हिना और लव के साथ बैठे हुए हैं। शिल्पा बाहर से जोर लव को कहती हैं कि बचके रहना। वहीं हिना और विकास की लड़ाई शुरू हो गई है। विकास कह रहे हैं कि हिना आप दोगली हैं, इधर हिना कह रही हैं कि विकास मुझसे गलती हो गई कि आपकी साइड ली मैंने। हिना आगे कहती हैं कि शिल्पा जो कर रही हैं आपके साथ वह ठीक है। विकास भी कहते हैं कि मैं भी आपके मुंब से यही सुनना चाहता था।
हिना कहती हैं कि वह हमारे सामने इतना बोल रहा है, लेकिन जहां बोलना चाहिए वह वहां भीगी बिल्ली बन जाता है। इस बात से विकास काफी अपसेट हो जाते हैं। कुछ घर वाले इस तरफ खुश हैं तो वहीं हितेन उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि सब लोग चाहते हैं जैसे प्रियंक गया तुम भी घर से बेघर हो जाओ। इतने में विकास की आंखे नम हो जाती हैं और वह टॉयलेट में डाकर रोने लगते हैं।








