Sunday, May 17, 2026
Latest:
मनोरंजन

Bigg Boss 11: बिग बॉस के घर में ढिंचैक पूजा को हो गया है इस कंटेस्‍टेंट से प्‍यार!

लेटेस्ट यूट्यूब संसेशन ढिंचैक पूजा इस वक्त बिग-बॉस के घर पर हैं। पहले पूजा यूट्यूब पर अपने गाने अपलोड करती थीं ,आज कल पूजा बिग बॉस के घर में रैप बना-बना कर गा रही हैं। हाल ही में पूजा को बिग-बॉस ने ऐसा काम सौंपा था जिसके तहत उन्हें घरवालों पर एक गाना बनाना था। पूजा ने इसके लिए आकाश और अर्शी की मदद ली थी। वहीं पिछले दिनों घर वाले आकाश को लेकर पूजा की टांग खींचते नजर आए।

पुनीश ने पूजा को कहा था कि तुम आकाश को अपना ब्वॉयफ्रेंड क्यों नहीं बना लेती। वहीं पूजा ने खुद को अलग करते हुए कहा था कि हमारे घर में ये सब अलाउड नहीं है। मम्मी पापा को ये सब पसंद नहीं है। हालांकि शो में इस वक्त आकाश और ढिंचैक पूजा की अच्छी बन रही है, वहीं पूजा और अर्शी भी पक्की दोस्ती निभा रही हैं। इधर पूजा की जुबान पर एक खास नाम आया है, जिन्हें वह पसंद करती हैं।

जी हां, दरअसल घर में रात के वक्त अर्शी, आकाश और पूजा के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान अर्शी पूजा से पूछती हैं कि क्या वह लव को पसंद करती हैं। इस पर ढिंचैक पूजा जवाब देती हैं, ‘नहीं ऐसा नहीं है, लेकिन घर में सब कह रहे हैं कि लव मुझे पसंद करता है।’ इतने में आकाश बोल पड़ते हैं, ‘चल झूठी, झूठ मत बोल हमने तो किसी को नहीं सुना ये कहते।’ इसके बाद पूजा बताती हैं कि शिल्पा और हिना ने उन्हें कहा कि लव उन्हें पसंद करते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply