Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

BIG BOSS 12 के घ्‍र में दिखेंगी ‘दीया और बाती हम’ फेम संध्या राठी !

बॉलीवुड डेस्‍क्‍। टीवी के मशहूर शो ‘दीया और बाती हम’ फेम संध्या राठी उर्फ दीपिका सिंह एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा है कि इस सीजन वे ‘बिग बॉस’ के घर में दिख सकती हैं।

पिछले साल ही दीपिका के घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है। दीपिका जब प्रेग्नेंट थीं, डॉक्टर ने आराम करने और प्रिकॉशन लेने की सलाह दी थी, तब से ही वे लाइम लाइट से दूर हो गई थीं।

‘दीया और बाती हम’ से ही दीपिका को पहचान मिली। लोग उन्हें इसके किरदार ‘संध्या राठी’ के नाम से जानते हैं। खबरी ने बताया ‘इस बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ का 12वां सीजन है। इस सीजन के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है। बड़ा नाम जो सामने आ रहा है वो है ‘संध्या’ यानी दीपिका सिंह का।’

यह भी खबर है कि इस बार के सीजन में कपल्स को घर में एंट्री मिलने वाली है। दीपिका भी अपने पति रोहित के साथ यहां आ सकती हैं।

दीपिका फिलहाल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। मां बनने के बाद उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है और वे बेहद जल्द शेप में आ गई हैं।

इससे पहले टीवी एक्ट्रेस हेली शाह को भी ‘बिग बॉस’ के घर से बुलावा आया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। एेसे ही गुरमीत चौधरी के पास ऑफर पहुंचने की खबर थी, जिसे उन्होंने नकार दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply