Site icon Yashbharat.com

Bhopal Crime News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर मैनेजर से दो लाख से ज्‍यादा की ठगी

21 01 2021 share market bull

Bhopal Crime News: भोपाल । राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्‍थित रविदास नगर में रहने वाले 40 वर्षीय फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के साथ आनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला समेत तीन आरोपितों ने पीड़ित मैनेजर को एक माह से शेयर मार्केट में निवेश कराकर लाभ दिलाने का झांसा देकर करीब 2.35 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में पीड़ित ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने केस डायरी पिपलानी थाने ट्रांसफर कर दी है। पिपलानी पुलिस ने असल कायमी कर मामले को जांच में लेकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पिपलानी पुलिस के अनुसार श्याम सुंदर जायसवाल निजी कंपनी में फाइनेंस मैनेजर हैं। अक्टूबर में उन्होंने अपना डीमेट खाता खुलवाया था। उसके बाद से उनके पास अल्फिया नाम की एक युवती का लगातार फोन आता था, जो उन्‍हें अच्‍छे प्राफिट का लालच देते हुए शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए उकसाती रहती थी। श्‍याम सुंदर ने उसकी बातों में आकर उसके बताए अनुसार निवेश करना शुरू कर दिया था। बाद में उसने उनका नुकसान करा दिया। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो महिला ने टरकाना शुरू कर दिया। महिला के अलावा दो अन्‍य लोग सुल्तान और यश कुमार भी पीड़ित मैनेजर से बात किया करते थे। जब मैनेजर को निवेश की रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी, जिस पर एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version