बेलगाम बोलरो चालक ने विसर्जन कर लौट रहे ग्रामीणों को रौंदा, 2 की मौत 15 से 20 घायल

बेलगाम बोलरो चालक ने विसर्जन कर लौट रहे ग्रामीणों को रौंदा, 2 की मौत 15 से 20 घाय

कटनी। पवई जिले के खमरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को दशहरा पर्व पर क्षेत्र के कलेही माता मंन्दिर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए थे और विसर्जन समारोह के बाद ग्रामीण गुरुवार-शुक्रवार की रात पैदल घर लौट ही रहे थे इसी दौरान एक बेलगाम बोलेरो चालक ने भीड़ को रौंद दिया। इस घटना 2 युवक जिन्हें गंभीर चोटें आई थी इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया घटना की सूचना पर पवई क्षेत्र के विधायक प्रहलाद लोधी एसडीओपी सहित थाना प्रभारी भी पहुँचे घटना कारित करने वाले बोलेरो चालक को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया। घटना में घायलो को जिला अस्पताल सहित कुछ घायलो को जबलपुर और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना में पुरषोत्तम पटेल पिता रामशरण पटेल 38, निवासी खमरिया, राकेश पटेल पिता जगराम पटेल 35 खमरिया निवासी की इलाज दौरान जिला अस्पताल कटनी में मौत हो गई। मृतकों का पीएम आज दोपहर जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया गया। इस दौरान पवई क्षेत्र के विधायक प्रहलाद लोधी भी मृतकों के परिजनों के साथ पीएम हाउस के पास मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों में जिसमें चालक सहित 3 लोग सवार थे। सभी पर कड़ी कार्यवाही करने कहा। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की हर सम्भव मदद करने कहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम भी किया विधायक प्रहलाद लोधी की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया।

Exit mobile version