Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

Katni Accident बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Katni Accident कुठला थाना अंतर्गत बिस्तरा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सामने से आ रहें बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए वही बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है।

जानकारी के अनुसार घटना में बसंत आदिवासी 32 वर्ष निवासी बेलापुर कैमोर की मौत हो गई। वही संजय आदिवासी 27 वर्ष निवासी बेलापुर को गंभीर चोटें आई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल और मृतक को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम