बांकीपुर उपचुनाव LIVE: BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर, 15वें राउंड के बाद 8,202 वोटों से आगे

Bihar Bypoll Live: पटना के ए.एन. कॉलेज में वोटों की गिनती जारी, जानें बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी बढ़त का पूरा गणित

बांकीपुर उपचुनाव LIVE: BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर, 15वें राउंड के बाद 8,202 वोटों से आगे

पटना : बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने सभी को चौंका दिया है। बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। पटना के ए.एन. कॉलेज (A.N. College) में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है।

 15वें राउंड का ताज़ा आंकड़ा: PK की बढ़त 8 हजार के पार

 पहली बार चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर, बीजेपी के किले में लगाई सेंध

बांकीपुर सीट को पिछले तीन दशकों (1995) से बीजेपी का अभेद्य किला माना जाता रहा है। यह उपचुनाव पूर्व विधायक और वर्तमान बीजेपी नेता नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई सीट पर हो रहा है। पहली बार खुद चुनावी मैदान में उतरे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इस बढ़त ने बिहार के राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया है।

ए.एन. कॉलेज में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

Exit mobile version